बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Oct-2019 08:16 AM
PATNA : छठ पूजा के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली-बदली होगी। 2 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 3 नवंबर की सुबह 8 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान पटना में किसी भी तरह के मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
पटना के अशोक राजपथ पर किसी भी तरह की गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। कारगिल चौक से लेकर दीदारगंज तक कोई भी गाड़ी नहीं चलेगी। खजांची रोड, कुनकुन सिंह लेन से वाहनों के पार्किंग स्थल तक पहुंचा जा सकेगा। पटना कॉलेज, बीएनआर ट्रेंनिंग कॉलेज, गुलजरबाग स्टेडियम जाने वाले प्वाइंट से सिर्फ छठ व्रतियों की गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। उसी तरह गांधी मैदान से गायघाट अशोक राजपथ की तरफ जाने वाली छोटी गाड़ियों को एग्जीबिशन रोड होते हुए राजेंद्र नगर पुल और बहादुरपुर गुमटी की तरफ से बाईपास अगमकुआं तक जाना होगा।
कारगिल चौक से लेकर दानापुर के शाहपुर तक व्यवसायिक वाहनों को छोड़कर सभी तरह की गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा हालांकि 2 नवंबर की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और 3 नवंबर की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावे अर्ध्य के समय जेपी सेतु पर गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट के पास पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण इन घाटों पर पहुंचने वाले लोग गांधी मैदान में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...