ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

छपरा में तेज होगी विकास की रफ्तार, मेयर सुनीता देवी ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से की मुलाकात

19-Sep-2021 04:21 PM

PATNA : बिहार के छपरा के विकास के लिए आज मेयर सुनीता देवी ने डिप्टी सीएम तारकिशोर पसाद से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने छपरा के विकास के सन्दर्भ में चर्चा की. मेयर सुनीता देवी ने शहर के सौंदर्यीकरण का भी मुद्दा उठाया और ख़राब सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की बात रखी.


मेयर सुनीता देवी ने उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से मुलाकात कर शहर के मुख्य सड़कों, फ्लाईओवर, ब्रिज एवं वार्डों पर बंद पड़े सभी लाइटों को EESL के द्वारा दशहरा पर्व से पहले मरम्मत कर वापस से सुचारू रूप से चलाने की बात कही. उन्होंने शहर और सभी वार्डों में पुराने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर नाला निर्माण कराने की मांग की. 


मेयर ने कहा कि शहर में कई छोटी-छोटी और पुरानी सड़कें ख़राब स्थिति में हैं और नालों की भी हालत सभी 45 वार्डों में ख़राब है, उसकी भी तुरंत मरम्मत कराई जाए. उन्होंने राजेंद्र सरोवर और साह बनवारी लाल परिषद कल्याण समिति राजेंद्र कॉलेज तालाब का सौंदर्यीकरण कराये जाने की भी मांग रखी. 


मेयर ने राज्य योजना मद से बनने वाली सड़क 'गुदरी बाजार से मासूमगंज' और वार्ड 41 एवं 42 तेलपा टैक्सी स्टैंड से अंदर जाने वाली सड़क और नाला निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही. मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना 'सबके लिए आवास' योजना के क्रियान्वयन पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लाभुकों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा.