ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

छपरा में एक युवक का मर्डर, लव अफेयर में हत्या की आशंका

28-Oct-2020 09:36 PM

CHHAPRA :  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कई आपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां अपराधियों ने एक घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी है. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद मृतक के घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा जिले के रिविलगंज थाना इलाके की है. जहां पचपतरा गांव में अपराधियों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान धूपन प्रसाद के 22 साल के बेटे मुकेश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार घर से बुलाकर ले गए और वारदात को अंजाम दिया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ एमपी सिंह और थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. इस मामले में मृतक की मां रेणु कुंवर के बयान पर दो नामजद तथा दो अज्ञात समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले की जांच चल रही है. नामजद हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.


स्थानीय लोगों ने बताया क चार युवक मुकेश को बुलाकर ले गए थे. इसके बाद गांव के बाहर चाकू गोद-गोदकर घायल कर फरार हो गए. हत्या को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है.


उधर परिजनों ने बताया कि दो लोग गांव के ही थे जबकि दो लोग अनजान थे.  गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.