राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
30-Jun-2022 03:04 PM
CHHAPRA: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि अगर दिल में जुनून हो और हौसले बुलंद हों, तो आप खुद से किये तय लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं. इसी कहावत को सच करती दिख रही है छपरा की साइकिलिस्ट सबिता महतो. सबिता महतो एक ऐसा नाम है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंगला पर साइकिल से सफर तय करने वाली दुनिया की पहली महिला साइकिलिस्ट बन गयी हैं. उमलिंगला के पास पहुंचने के लिए वह पास रोथन ला, बरलाचल, नाकिला, लाचुनला, तनलंगला और नोरबुला को पार करते हुए पहुंचीं.
बता दे कि सबिता महतो ने पांच जून को अपनी यात्रा नयी दिल्ली से शुरू की और 28 जून को अपनी मंजिल तक पहुंच गयीं. इस यात्रा को स्पांसर करने वाले रोडिक है. बीआरओ ने इससे पहले साल 2020 में यह रोड बनाया था, जिसके बाद इस रोड को साल 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया. अब जल्द ही सबिता भी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अप्लाइ करेंगी. यह चाहती है कि वह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराये.
अगर हम सबिता के परिवार की बात करे तो, इनके पिता सड़क किनारे मछली की दुकान लगाते हैं. वहीं सबिता ने साइकिलिंग करने का मन बनाकर टाटा स्टील में नौकरी छोड़ दी. सबिता महतो एक ऐसी पहली भारतीय लड़की है, जिसने ऑल इंडिया ट्रेवलिंग के दौरान 12500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए खिताब अपने नाम किया है. इतना ही नही, इन्होने विभिन्न राज्यों के अलावा अन्य देश में भी भ्रमण किया है जैसे श्रीलंका, भूटान, नेपाल समेत पूरे देश शामिल हैं. उन्होंने अब तक 35000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की है.