ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सीतामढ़ी के बाद अब छपरा जेल में कैदी ने मनाई बर्थडे पार्टी, सोशल...

सीतामढ़ी के बाद अब छपरा जेल में कैदी ने मनाई बर्थडे पार्टी, सोशल साइट पर शेयर की तस्वीरें

03-Sep-2019 12:47 PM

By 13

CHHAPRA: बिहार के जेलों में कैदियों की कितनी मौज है और उन्हें कितनी छूट दी गई है इसकी बानगी हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं. सीतामढ़ी जेल में कुख्यात के बर्थडे पार्टी मनाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब छपरा जेल से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं. छपरा मंडल कारा में आपराधिक मामले में बंद कैदी आनंद ने जेल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. हद तो तब हो गई जब कैदी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कर ली. सुरक्षा नियमों को ताक पर रखते हुए कैदी ने पहले जेल में बर्थडे मनाया उसके बाद जेल नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर दी. बताया जा रहा है कि बीते 21 अगस्त को आनंद नाम के कैदी ने जेल में बर्थडे मनाया. वहीं इस मामले में जांच के बाद एसपी ने बर्थडे मनाने की पुष्टि भी की है. जिसके बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर जेल में कैदियों को इतनी छूट क्यों दी जा रही है? बीते दिनों छपरा मंडल कारा में सघन जांच अभियान चलाया गया था जिसमें खैनी और चार्जर के अलावा कुछ भी बरामद नहीं किया गया था. ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जेल प्रशासन की नाक के नीचे जेल में कैदी स्मार्टफोन कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं और जांच में मोबाइल क्यों नहीं पकड़े गये? छपरा से दिवाकर मिश्रा की रिपोर्ट