ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

छपरा जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी में मिले लाखों रूपये कैश, नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

24-Dec-2021 05:15 PM

SARAN : छपरा मंडल कारा के अधीक्षक रामाधार सिंह के तीन ठिकानों पर शुक्रवार सुबह निगरानी की टीम ने छापेमारी शुरू की। अब तक 19 लाख 40 हजार नगद बरामद हुआ है. आधा किलो सोना, 1 किलो से ज्यादा चांदी, सोने का बिस्किट, दो सोने की ईंट का टुकड़ा भी बरामद हुआ है. रेड में 29 लाख से ज्यादा के आभूषण बरामद हुए हैं. साथ ही 24 बैंक पासबुक, 42 लाख बैंक डिपॉजिट, बीमा क्षेत्र में पौने तीन लाख सालाना निवेश, म्यूचुअल फंड में 5 लाख  से अधिक के निवेश के बारे में भी पता चला है.


गया में रामाधार सिंह के पैतृक आवास पर हुई छापेमारी में करीब 8 लाख रूपया कैश बरामद किया गया है, निगरानी की टीम ने बरामद किये गए कैश को गिनने के लिए मशीन मंगवाई है। विजलेंस की टीम को गया आवास से 12 जमीन की डीड मिली है जिसकी कीमत 57 लाख रूपये से ज्यादा आंकी जा रही है। रामाधार सिंह के पटना स्थित आवास पर निगरानी की टीम को कुछ खास नहीं मिल पाया है। पटना में वो किराये के मकान में रहते थे इसलिए अवैध संपत्ति से संबंधित ज्यादा जानकारी निगरानी की विशेष टीम को नहीं मिल पाई है।


आय से अधिक संपत्ति मामले मे अभी रामाधार सिंह के ठिकानों पर निगरानी की जांच जारी ही है। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद छपरा जेल अधीक्षक की मुसीबत बढ़ गई है। निगरानी की विशेष टीम घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि इस साल अब तक निगरानी की टीम ने 13 घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की है।