ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Jan-2023 11:27 AM
PATNA : पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई होगी। छपरा जहरीली शराब कांड की जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट से जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस मामले में 9 जनवरी को सुनवाई होनी है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने जहरीली शराब से मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में भी सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि शराब से मरने वालों के साथ उनकी कोई हमदर्दी नहीं है और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता हालांकि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद गोपालगंज में जहरीली शराब से जब लोगों की मौत हुई थी तब सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया था। बीजेपी इस मामले को लेकर सरकार को घेर रही थी लेकिन नीतीश टस से मस नहीं हुए।
अब इसी मामले में याचिकाकर्ता की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। जहरीली शराब कांड की जांच एसआईटी से कराए जाने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग भी याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आगामी 9 जनवरी को सुनवाई करेगा। इतना ही नहीं याचिका में यह भी मांग की गई है कि बिहार में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक सुनिश्चित की जाए।