ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

जो बीच सड़क महिलाओं से चप्पल-जूते से पिटाया, JDU ने उसे मंच पर बिठाया

07-Sep-2022 07:21 PM

SASARAM: नीतीश कुमार औऱ उनकी पार्टी की स्वच्छ राजनीति की बेजोड़ झलक आज जेडीयू की बैठक में देखने को मिली. जेडीयू के कार्यकर्ताओं की बैठक में मंच पर एक नेता भी विराजमान थे, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही महिलाओं ने बीच सड़क पर चप्पल-जूते से पीटा था। नेता पर महिलाओं ने छेडखानी का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसकी शहर के बीच में चौराहे पर जमकर पिटाई की गयी थी। साफ सुथरी राजनीति करने वाली जेडीयू ने इसी नेता को अपने कार्यकर्ताओं की बैठक में मंच पर बिठाया।


मामला रोहतास जिले का है. सासाराम में आज रोहतास जिला जेडीयू के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गयी थी. इस बैठक में प्रदेश जेडीयू की ओर से पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को भेजा गया था. बैठक में जिलाध्यक्ष समेत जिले में जेडीयू के सारे छोटे-बड़े नेता मौजूद थे. लेकिन मंच पर बैठने का मौका कुछ ही लोगों को मिला था. मंच पर बैठे एक नेता को देखकर जेडीयू के कार्यकर्ता हैरान रह गये.


सरेआम पिटाई खाने वाला नेता मंच पर

जेडीयू कार्यकर्ताओं की इस बैठक में छेड़खानी का आरोपी मोद नारायण भी मंच पर बैठा था. मोद नारायण जेडीयू के मंच पर पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह और जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के साथ मंच बैठा था. बता दें कि जेडीयू नेता मोद नारायण को डिहरी शहर के बीच में महिलाओं ने कुछ महीने पहले जमकर पीटा था।


मोद नारायण पर छेड़खानी का आरोप लगा था जिसके बाद डिहरी के थाना चौक पर महिलाओं ने उसकी चप्पल जूतों से जमकर धुनाई की थी. मोद नारायण की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था.  इसके बाद काफी हंगामा मचा था, लेकिन आज वही मोद नारायण जिला जदयू के कार्यकारिणी की बैठक में मंच पर नजर आया। 


उधर, जदयू की बैठक के दौरान छेड़खानी के आरोपी जदयू नेता को मंच पर बिठाने पर जिला भाजपा के प्रवक्ता मंगलानंद पाठक ने कहा कि नीतीश कुमार औऱ जेडीयू का सही चेहरा सामने आ रहा है. नीतीश कुमार खुद को राष्ट्रीय नेता बता देश भर में घूम रहे हैं. वहीं उनकी पार्टी की बैठक में ऐसे घृणित मामले के आऱोपी को मंच पर बिठाया जा रहा है.