मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
26-Mar-2024 03:46 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब भाजपा के एक और नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपमानजनक टिप्पणी की है। पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ममता बनर्जी पर निशाना साधने के दौरान विवादित टिप्पणी किया है।
दिलीप घोष ने कहा कि, ‘बांग्ला को अपना भतीजा चाहिए। बिहार से, उत्तर प्रदेश से…दीदी ने गोवा जाकर कहा, मैं गोवा की लड़की हूं। त्रिपुरा गईं और कहा कि मैं त्रिपुरा की लड़की हूं। वो पहले ये फैसला ले लें कि उनके पिता कौन है। किसी की बेटी होना ठीक नहीं है। वहीं, इस बयान के बाद दिलीप घोष टीएमसी के निशाने पर आ गए। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, दिलीप और बीजेपी को नहीं पता कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाए। ममता के इस अपमान का जवाब दिया जाना चाहिए। दिलीप घोष बीजेपी की संस्कृति का नमूना हैं।
टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने कहा कि दिलीप घोष की महिलओं के लिए सोच गंदी है. ये सोच RSS से अति है. इस गंदी सोच का जवाब जनता 2024 के चुनाव मे देगी. बीजेपी ममता दीदी का अपमान करती है। वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, दिलीप घोष पश्चिम बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष हैं. मेदनीपुर से सांसद भी हैं। वहां से दरकिनार करके उन्हें अब कीर्ति आज़ाद के खिलाफ लड़ने के लिए दुर्गापुर भेजा गया है, जिससे वो परेशान हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यहां वह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पिता कौन हैं जैसी घटिया बात बोल रहे हैं। इस घिनौनी बात का मतलब सब समझते हैं। वह बड़े हल्के और ओछे आदमी हैं।
आपको बताते चलें कि, दिलीप घोष को बीजेपी ने बर्धमान-दुर्गापुर सीट की टिकट दिया है। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को भारत की 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। दिलीप घोष को मेदिनीपुर सीट के स्थान पर बर्धमान-दुर्गापुर से प्रत्याशी बनाया गया। मेदिनीपुर को दिलीप घोष का गढ़ माना जाता है।