Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा
24-Jul-2024 04:31 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटवा थाना क्षेत्र के नवादा चौक पर स्थित एक एटीएम को काटकर लूटने कार से पहुंचे छह बदमाशों को चौकीदार की तत्परता से गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के पास से एटीएम काटने का औजार बरामद किया गया है।
यह गिरोह एटीएम मशीन को निशाना बनाकर उसे लूटने का काम करता था। एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि हजारीबाग, सीतामढ़ी, बेतिया और पूर्वी चंपारण के लोग इस एटीएम लूट गिरोह में काम करते थे। अपने कार में एटीएम काटने के सभी औजार साथ रखकर लेकर चलते थे। बंगाल और झारखंड के साथ-साथ बिहार को भी यह गैंग निशाना बनाता था।
बिहार में एटीएम लूटने से पहले ये लोग सीसीटीवी पर स्प्रे करते थे और जैमर लगाते थे। उसके बाद एटीएम के पैसे को लूट लिया करते थे। कोटवा थाने में तैनात चौकीदार की तत्परता से एटीएम लूट की बड़ी घटना होते-होते टल गई। इस गिरोह की पहचान हो चुकी है इनके साथ-साथ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है उसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।