ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

छठ घाट में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

छठ घाट में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

30-Oct-2022 02:04 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां छठ घाट की सफाई के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गोपालगंज में तालाब से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार आज छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य देंगी जिसे लेकर छठ घाट की साफ सफाई की जा रही थी इसी दौरान तभी पोखर में डूबने से अलग-अलग जगहों पर दो की मौत हो गयी। पहली घटना जिले के नवहट्टा में हुई है जहां 13 वर्षीय बच्ची की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना मोहनपुर कोसी नदी का है। 


आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर छठ घाट बनाया जा रहा था। तभी मोहनपुर गाँव निवासी पवन शर्मा की 13 वर्षीय बच्ची आशा कुमारी गहरी पानी में चली गई। वहां के मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकला लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली छठ घाट पोखर पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। 


दरअसल, मोहनपुर गांव के समीप कोसी नदी में छठ घाट बनाने के लिए परिजन पहुंचे थे। तभी बच्ची भी साथ में गई थी। इस दौरान बच्ची नहाने के लिए नदी में उतरी और पानी से भरे गड्ढे में चली गई। गहरे पानी मे चले जाने से उनकी डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित हाई स्कूल पोखर में घाट बनाने के बाद स्नान करते वक्त 14 वर्षीय युवक की भी मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी। 


मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर के नेहरू मोहल्ला, वार्ड नं० 24 निवासी सिकन्दर पासवान के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक युवक की मां छठ महापर्व कर रही है। उधर बेटे की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से दोनों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।


वहीं गोपालगंज में एक तालाब से युवक की लाश बरामद की गयी है। थावे थाना क्षेत्र के एमके होटल के पास यह तालाब स्थित है जहां लाश मिली है। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक ना तो मृतक की पहचान हो पाई है और ना ही घटना के कारणों का ही पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।