ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छात्रों को भड़काने का काम कर रही BJP, जेडीयू बोली - भुगतना...

छात्रों को भड़काने का काम कर रही BJP, जेडीयू बोली - भुगतना होगा बड़ा खामियाजा

07-Jan-2023 10:33 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हैं. ये ऐसी यात्रा है जिसमें कोई जनसभा या लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है. फिर भी सरकार को नीतीश के विरोध का डर सता रहा है. लिहाजा नीतीश जिस जिले में जा रहे हैं वहां सचिवालय सहायक औऱ शिक्षक अभ्यर्थियों को घरों में नजरबंद करके रखा जा रहा है। यह बातें हम नहीं बल्कि बीते कल भाजपा के राज्यसभा सांसद और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है। जिसके बाद अब इसको लेकर जेडीयू के तरफ से उनका बड़ा जवाब दिया गया है। 


दरअसल, बिहार विधान परिषद् के नेता और जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा नेता  नकारात्मक राजनीति के साथ ही साथ अब नफरत की भी राजनीती करने लगे हैं। अब वो राज्यवासियों को विरोध के लिए भड़काने का काम कर रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि, राज्य के अंदर कोई भी काम शांतिपूर्ण तरीके से हो। वो हमेशा कुछ न कुछ खुर्पात सोचते रहते हैं और उसके बाद लोगों को भड़काने में जुट जाते हैं। 


संजय सिंह ने कहा कि, भाजपा नेता को यह बात अच्छी तरह से समझना चाहिए की जो काम कानून के दायरे में रहकर किया जा सकता है उसे कानून तोड़ कर नहीं किया जा सकता। यदि कोई कानून को तोड़ता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान हैं। इसलिए आप राज्य के परीक्षार्थियों को भड़काने का काम न करें वैसे भी आपकी पार्टी राज्य के परीक्षार्थियों को भड़काने का काम कर रही है। बिहार के नेता विपक्ष परीक्षार्थियों के बीच में जाकर उन्हें भड़काते रहे, इस लाठीचार्ज के की पूरी जिम्मेदारी भाजपा की है। क्योंकि भाजपा के लोगों ने ही उन छात्रों को रोड पर लाया था।


संजय सिंह ने आगे कहा कि, जब देशभर में अग्नीपथ योजना को लेकर बवाल हो रहा तो सुशील मोदी की आवाज नहीं निकल रही थी। शायद वो छात्र बहुत ही शांति से अपना प्रदर्शन कर रहे थे? दर्जनों ट्रेन जलाने के बावजूद इनके मुंह से चू तक नहीं निकला। कई सरकारी संपत्ति को छात्रों ने जला दिया फिर भी ये लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। 


इसके आलावा जेडीयू नेता ने सुमो को नसीहत देते हुए कहा कि, आप जिस तरह से खतरनाक राजनीति कर रहे हैं उससे आने वाला समय आपके लिए बहुत घातक होगा। आप नहीं समझ रहे हैं आप जिसे भड़का रहे हैं वह आपके लिए भी परेशानी का सबब होगा। जिस तरह से आप लोगों ने सरकारी संपत्तियों को प्राइवेट हाथों में बेचा है, वह दिन दूर नहीं कि छात्र केंद्र सरकार की धज्जियां उड़ा देंगे। जिस तरह से रेलवे, एयरपोर्ट, सड़के, टेलीकॉम प्राइवेट हाथों में आप लोग बेच रहे हैं आने वाले समय में इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना होगा।