ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज
28-Sep-2022 09:23 PM
PATNA: बिहार के महिला विकास निगम के एमडी व महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द चिल्ड्रेन और प्लान इंटरनेशनल के तहत सशक्त बेटी समृद्ध बिहार कार्यक्रम का यह वीडियो बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 और दसवीं तक की छात्राएं भी मौजूद थीं।
इस दौरान छात्राएं महिला आईएएस से सवाल कर रही थीं। तभी एक छात्रा ने यह सवाल किया कि सरकार स्कूल ड्रेस, छात्रवृति, साइकिल दे रही है। क्या सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए सीनियर महिला IAS ऑफिसर ने कहा कि इस सवाल पर बहुत तालियां बजाई जा रही हैं। इस मांग का कोई अंत नहीं है। 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस-पैंट दे सकते हैं। परसों सुंदर जूते भी दे सकते हैं?'
वो यही नहीं रूकी आगे कहा कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में भी देना पड़ेगा। सब कुछ मुफ्त में लेने की आदत क्यों है। हरजोत आगे कहती हैं कि तब सरकार से लेने की जरूरत क्या है। इस पर छात्रा ने कहा कि सरकार वोट लेने आती है। छात्रा को जवाब देते हुए हरजोत कहती हैं कि बेवकुफी की इंतहा है। तुम वोट मत चली जाओ पाकिस्तान। वोट तुम पैसे और सुविधाओं के एवज में देती हो। छात्रा ने कहा कि मैं हिन्दुस्तानी हूं पाकिस्तान क्यों जाऊं। इस दौरान आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का अजीबो-गरीब जवाब मिला। इसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये।