पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Oct-2023 04:09 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पटना के विभिन्न गंगा घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पटना कमिश्नर कुमार रवि, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी वैभव शर्मा सहित जिला प्रशासन और पटना पुलिस के कई अधिकारियों ने विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया।
स्टीमर और सड़क मार्ग से पटना के विभिन्न गंगा घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक निरीक्षण किया गया। साथ ही खतरनाक घाटों को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर कमिश्नर कुमार रवि ने कहा कि सभी घाटों को सुरक्षित बनाने का काम काम शुरू कर दिया गया है। वही खतनाक घाटों पर बांस, बल्ला लगाकर बैरिकेटिंग किया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाच टावर और पुलिस बल की तैनाती गंगा घाट पर रहेगी।
साथ ही छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीम विभिन्न छठ घाट पर तैनात रहेगी। कमिश्नर कुमार रवि ने लोगों से यह अपील की है कि आस-पास के छोटे तालाब या फिर घर की छत पर ही छठव्रती अर्घ्य दें। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दो मीटर नीचे गड्ढा हो गया है जो चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की टीम गंगा घाटों की साफ-सफाई में लगी है। सफाई के बाद सभी छठ घाटों को ऐसा बनाया जाएगा ताकि छठव्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की दिक्कत ना हो।