ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / बिहार: शराब माफियाओं ने थानेदार पर किया हमला, ट्रक से कुचलकर मारने...

बिहार: शराब माफियाओं ने थानेदार पर किया हमला, ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश..स्थिति गंभीर

29-Sep-2020 07:25 AM

SARAN:  बिहार में शराब माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह लगातार बिहार पुलिस पर हमला कर रहे हैं, लेकिन बिहार पुलिस कार्रवाई छोड़ रॉबिनहुड की भूमिका से बाहर नहीं निकल रही है और इस फीलगुड के कारण पुलिस पर एक सप्ताह के अंदर कई जिलों में हमला हो चुका है. शराब माफियाओं ने छपरा के मशरख में भी थानेदार को मारने की कोशिश की है. 

थानेदार को मारने की कोशिश

सारण जिले के मशरख में शराब माफियाओं ने थानेदार पर हमला कर दिया. यही नहीं ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश. थानेदार की गाड़ी को करीब दो सौ मीटर तक घसीट कर ट्रक से ले गए, इस हमले में थानेदार बुरी तरह से घायल हो गए हैं. पुलिसक्रमियों ने छपरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि थानेदार को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप जाने वाला है. इसको लेकर वह पुलिसकर्मियों के साथ मशरक मलमलिया-सीवान पर गश्ती कर रहे थे. पुलिस को देखते ही एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा. इस दौरान पुलिस की जीप में टक्कर मार दी. जिस ट्रक ने पुलिस की जीप में धक्का मारी है. उसमें भूसा लोड़ था और अंदर में शराब छिपाकर रखा गया था.