ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चंद्रशेखर को सद्बुद्धि दें भगवान, BJP विधायक बोले- मानस पाठ से ही वैतरणी...

चंद्रशेखर को सद्बुद्धि दें भगवान, BJP विधायक बोले- मानस पाठ से ही वैतरणी कर पाएंगे पार

15-Jan-2023 02:26 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में रामचरितमानस को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। विपक्षी दल बीजेपी के साथ साथ सत्ताधारी दल जेडीयू भी महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री बने प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गई है। रामचरितमानस को लेकर चल रहे विवाद के बीच मकर संक्रांति के मौके पर सहरसा में भी आज मानस पाठ का आयोजन किया गया। मानस पाठ में शामिल होने पहुंचे छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रामचरितमानस का पाठ करेंगे तब ही वैतरणी पार कर पाएंगे, नहीं तो मोह माया के जंजाल में फंसे रहेंगे कोई देखने वाला नहीं मिलेगा।


बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है हिन्दू धर्म में जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो उसमें रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को भगवान राम सद्बुद्धि दें कि वे रामचरितमानस को समझें। शिक्षा मंत्री रामचरितमानस का पाठ करेंगे तब ही वैतरणी पार कर पाएंगे, नहीं तो मोह माया के जंजाल में फंसे रहेंगे कोई देखने वाला नहीं मिलेगा। हिंदुओं के लिए रामचरितमानस से बड़ा कोई धर्म ग्रंथ नहीं है। सभी लोग अपने अपने भगवान की पूजा करते हैं और अपने धर्म की रक्षा करते हैं। भगवान शिक्षा मंत्री को भी सद्बुद्धि दें कि वे भी ऐसा काम कर सकें।


बता दें कि पिछले दिनों बापू सभागार में आयोजित एक दीक्षांत समारोह के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। काफी फजीहत के बावजूद शिक्षा मंत्री अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। शिक्षा मंत्री के समर्थन में अब उनकी पार्टी आरजेडी भी खुलकर सामने आ गई है। आरजेडी का कहना है कि चंद्रशेखर ने कोई गलत बात नहीं कही है कि उन्हें मांफी मांगना पड़े। उधर, जेडीयू एमएलसी समेत अन्य जेडीयू नेताओं ने मंत्री के बयान के खिलाफ महावीर मंदिर में मानस पाठ किया था। जेडीयू और आरजेडी अपने स्टैंड पर मजबूती के साथ कायम हैं और खुलकर आमने-सामने आ गए हैं।