अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2022 08:33 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्वर्गीय रामविलास पासवान ने की थी. एक दौर था जब रामविलास पासवान अपने भाइयों के साथ राजनीति में मिसाल रखते थे. लेकिन उनके निधन के बाद पार्टी भी टूटी और परिवार भी बिखर गया. रामविलास पासवान के भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बना ली तो बेटे चिराग पासवान के पास लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास रह गई. चिराग पासवान एनडीए गठबंधन से बाहर हो गए. लेकिन अब बीजेपी एनडीए गठबंधन में हो चुकी है तो यह सवाल भी उठने लगा कि क्या एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी अपने पुराने अस्तित्व में लौट सकती है.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का मेल क्या भविष्य में हो सकता है यह सवाल सियासी गलियारे में हर वक्त चर्चा के केंद्र में रहा है. पिछले दिनों फर्स्ट बिहार में चिराग पासवान से खास बातचीत की थी. इस लंबी बातचीत में चिराग में हर सवाल का जवाब दिया था. चिराग से यह पूछा गया कि क्या चाचा पारस के साथ एक बार फिर वह आ सकते हैं तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब दिया था. चिराग ने कहा था कि यह उनके लिए पुरानी बात हो चुकी है. उन्होंने कहा था कि उनके पास जो पार्टी और नेता हैं उन्हीं की बेहतरीन और बिहार की जनता के लिए कैसे काम किया जाए उनका फोकस केवल इसी बात पर है. उन्होंने पशुपति कुमार पारस के साथ मिलने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया था.
चिराग पासवान के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस ने भी ऐसी ही राय जाहिर की है. विलय को लेकर जताई जा रही संभावना को पशुपति पारस ने सिरे से खारिज किया है. पशुपति पारस ने कहा है कि अब दोनों दलों का विलय संभव नहीं है. पारस ने कहा है कि कोई दल अगर टूटे तो भविष्य में जुड़ जाता है लेकिन अगर दिल टूटता है तो उसके जोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता. सियासी जानकार मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी चिराग पासवान के साथ-साथ पशुपति पारस का इस्तेमाल एनडीए गठबंधन के अंदर करना चाहती है, लेकिन फिलहाल चिराग और पारस के बीच इतनी दूरियां बढ़ चुकी हैं कि दोनों साथ मिलने को तैयार नहीं है. ऐसे में आने वाले वक्त में सियासत कौन सी करवट लेती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.