Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
02-Jun-2024 02:11 PM
By First Bihar
NALANDA : खबर बिहार के नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान खत्म होने के बाद अब देर रात रोड़ेबाजी की खबर निकल कर सामने आई है। यह घटना बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले में मतदान के बाद देर रात पुलिस को यह सुचना हासिल हुई कि बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशन रोड में रोड़ेबाजी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर स्थिति को नियंत्रण किया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल से वापस हो गई। उसके बाद यह मामला निपटा कर पुलिस वापस आई तो अहले सुबह यह सुचना मिली कि वापस से दूसरी जगह दो पक्षों के बीच हमला हो गया है।
बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह एक बार फिर से बबाल हो गया।यह घटना सकुन्त मोहल्ला का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षो के बीच रोड़ेबाजी हुआ। जिसमें दोनो पक्ष से 3 लोग जख़्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर तीनो जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है।
उधर,बिहार थाना के थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि दो पक्षो के बीच मारपीट हुई है। जिसमें 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है और आगे की करवाई जारी है। स्थानीय लोगों की माने तो रेलवे स्टेशन रोड में चाउमीन की दुकान में पानी पीने के दौरान दो पक्षो में विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते इलाका रन क्षेत्र में तब्दील हो गया।