ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना पहुंचते ही एक्शन में सेंट्रल टीम, आलाधिकारियों के साथ लंबी बैठक, बाढ़...

पटना पहुंचते ही एक्शन में सेंट्रल टीम, आलाधिकारियों के साथ लंबी बैठक, बाढ़ से क्षति का करने आयी है आकलन

29-Aug-2019 11:11 AM

By 9

PATNA: बिहार में आयी बाढ से क्षति का आकलन करने पहुंची सेंट्रल टीम पटना पहुंचते ही एक्शन में आ गयी है. सेंट्रल टीम के सदस्य बिहार के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है. मुख्य सचिव समेत कई विभागो के प्रधान सचिव केंद्रीय टीम के सामने प्रजेंटेशन देकर ये बता रहे हैं कि बाढ़ से सूबे को कितनी क्षति हुई है. बाढ से क्षति का आकलन करने पहुंची है टीम भारत सरकार की टीम बिहार में पिछले महीने आयी बाढ से हुई क्षति का आलकन करने आयी है. केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव रमेश कुमार के नेतृत्व में आयी टीम में केंद्र सरकार के 6 अधिकारी शामिल हैं. बिहार सरकार ने बाढ़ से हुई क्षति की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार से 2700 करोड़ रूपये मांगे थे. नीतीश सरकार ने केंद्र से टीम भेजने का भी आग्रह किया था, इसके बाद सेंट्रल टीम पहुंची है. सेंट्रल टीम सबसे पहले सूबे के आलाधिकारियों से ये जान रही है कि किस तरह से बिहार के लोगों को बाढ़ से नुकसान उठाना पड़ा. कल बाढ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी सेंट्रल टीम केंद्रीय टीम कल बाढ प्रभावित तीन जिलों का दौरा करेगी. केंद्र सरकार के दो दो अधिकारियों की टीम दरभंगा, मधबनी और सीतामढ़ी जाकर देखेगी कि बाढ से कितनी व्यापक क्षति हुई है. केंद्र सरकार के अधिकारी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे भी इनपुट लेंगे. अधिकारियों से मिली जानकारी और क्षेत्र के दौरे के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी जायेगी जिसके आधार पर बिहार सरकार को मदद मिलेगी. बिहार सरकार ने केंद्र से 2700 करोड़ रूपये की मांग की है.