लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
02-Jan-2020 07:10 PM
DELHI : गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दिल्ली के जनपथ पर होने वाले परेड में बिहार की झांकी नहीं दिखेगी. बिहार सरकार इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान की झांकी को शामिल करने का प्रस्ताव लेकर गयी थी. लेकिन उसे रिजेक्ट कर दिया गया है. ये लगातार दूसरा साल होगा जब बिहार की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगी.
केंद्र सरकार ने खारिज किया बिहार का प्रस्ताव
दिल्ली स्थित बिहार सूचना केंद्र के एक अधिकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने अभी जल-जीवन-हरियाली मुहिम में पूरी ताकत झोंक रखी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी दुनिया को पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना चाह रहे हैं. लिहाजा बिहार सरकार ने इसी थीम पर अपनी झांकी को गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल कराने का प्रस्ताव दिया था. बिहार सरकार के अधिकारी के मुताबिक ये प्रस्ताव सितंबर महीने में ही रक्षा मंत्रालय में जमा किया गया था. रक्षा मंत्रालय ही गणतंत्र दिवस परेड का नोडल मंत्रालय है. लेकिन मंत्रालय की ओर से सूचित किया गया है कि बिहार सरकार का प्रस्ताव रिपब्लिक डे परेड के लिए पहले से तय क्राइटेरिया को पूरा नहीं करता है. परेड में किस तरह की झांकी शामिल हो सकती है, इसके पहले से ही नियम तय हैं. बिहार सरकार का प्रस्ताव उन नियमों के मुताबिक नहीं था, लिहाजा उसे खारिज कर दिया गया है.
क्या है क्राइटेरिया
सरकारी सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों की मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय ने सेलेक्शन कमेटी बना रखी है. सभी राज्यों का प्रस्ताव इसी कमेटी के पास भेजा जाता है, जिसकी तीन स्तरों पर पड़ताल की जाती है. राष्ट्रीय एकता, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ब्रांडिंग और मनोहारी दृश्यों वाली झांकियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है.
बिहार सरकार के अधिकारियों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की कमेटी ने पर्यावरण के लिए बिहार सरकार की पहल की सराहना की लेकिन फिर भी झांकी के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया. ये दुखद है. हम आपको बता दें कि 2019 के भी गणतंत्र दिवस परेड में बिहार सरकार की झांकी को नहीं शामिल किया गया था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...