बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
12-Dec-2022 06:24 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल बैंक की शाखा में घुसकर 5 अपराधियों ने सुबह में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों अपराधियों को धड़ दबोचा साथ ही लूटे गये 66 लाख रूपये भी बरामद कर लिया। समस्तीपुर एसपी ने बताया कि सभी 5 अपराधियों को लूट की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि समस्तीपुर के बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा में घुसकर कर्मचारियों को पिस्टल की नोंक पर लेकर 66 लाख रुपए लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही सभी अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए।
इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया। उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था। बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर फरार हुआ लेकिन इसके बावजूद दो बोरा रुपया फरार अपराधियों के पास ही था।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी और उन्हें धड़ दबोचा गया। अपराधियों के पास से लूट की सारी रकम बरामद कर ली गयी। इस बात की जानकारी खुद समस्तीपुर एसपी ने दी है।