चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
15-Feb-2020 08:06 AM
PATNA: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च तक और 12वीं बोर्ड की 30 मार्च तक चलेंगी. इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 30 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. जिसमें कुल 25 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी एग्जाम में शामिल होंगे.
बिहार में करीब 2 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. 1 लाख 90 हजार छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 10वीं में 1 लाख 40 हजार और 12वीं में 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. राज्य में परीक्षा के लिेए कुल 272 सेंटर्स बनाये गये हैं. पटना जोन से तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे.
परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा कक्ष में 10 बजे से पहले पहुंचना होगा. 10 बजे से 10:15 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं बांटी जाएंगी जबकि 10:15 से 10:30 बजे के बीच प्रश्नपत्रों का वितरण किया जायेगा. परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक चलेंगी. इस बार साल 2020 की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में कई नए तरीके शामिल होंगे, जिनमें दो-स्तरीय गणित के साथ प्रश्नों की संख्या भी कम रहेगी. वहीं जिन छात्रों की अटेंडेंस 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें सीबीएसई के नियम के अनुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.