ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / चिदंबरम ने गेट नहीं खोला तो दीवार फांद कर कैंपस के अंदर पहुंचे...

चिदंबरम ने गेट नहीं खोला तो दीवार फांद कर कैंपस के अंदर पहुंचे सीबीआई के अधिकारी, गिरफ्तारी के लिए CBI ने मांगी दिल्ली पुलिस की मदद

22-Aug-2019 06:06 PM

By 9

DESK: पूर्व मंत्री पी चिदंबरम को लेकर पिछले 28 घंटे से जारी हाई वोल्टेज ड्रामे के क्लाइमेक्स के लिए सीबीआई की टीम को दीवार फांद कर चिदंबरम के घर के कैंपस में घुसना पड़ा. कांग्रेस मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेस कर निकल भागे चिदंबरम अपने घर में मौजूद थे. सीबीआई की टीम वहां पहुंची तो घर का मेन गेट नहीं खोला गया. हारकर सीबाआई के अधिकारियों को दीवार फांद कर कैंपस के अंदर घुसना पड़ा. आगे आगे चिदंबरम, पीछे पीछे सीबीआई दरअसल कल से ही गायब पी चिदंबरम आज रात 8 बजे अचानक से कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गये. सीबीआई को इसकी जानकारी मिली तो उसके अधिकारी कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच कर गये. तब तक चिदंबरम वहां से निकल गये. सीबीआई की टीम कांग्रेस मुख्यालय में ही थी तो उसे पता चला कि चिदंबरम अपने घर पहुंच गये हैं. इसके बाद CBI की टीम चिदंबरम के जोरबाग स्थित आवास की ओर कूच कर गयी. चिदंबरम ने नहीं खोला गेट सीबीआई की टीम जब चिदंबरम के घर पहुंची तो वे कमरे में बंद हो चुकी थी. सीबीआई के अधिकारी उनके गेट को खुलवाने की कोशिश करते रहे लेकिन गेट नहीं खुला. इसके बाद सीबीआई अधिकारियों को दीवार फांद कर चिदंबरम के कैंपस के अंदर घुसना पड़ा. सीबीआई की टीम कैंपस के अंदर तो पहुंच गयी लेकिन चिदंबरम ने घर का दरवाजा नहीं खुला. CBI ने चिदंबरम के घर का दरवाजा खुलवाने के लिए दिल्ली पुलिस से मदद मांगी है.