ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

कैश कलेक्शन एजेंट से लूट मामले का खुलासा, 2 लाख 19 हजार कैश के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

18-Nov-2023 03:50 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के गोबर सही के पास बीते दिनों हुए कैश कलेक्शन एजेंट से लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। नगर एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने जांच पड़ताल के क्रम में सदर थाना पुलिस टीम के साथ मिलकर पूरे कांड का उद्वेदन किया।


इस घटना में पकड़े गए चार अपराधियों में से एक अपराधी सूरज भी है जो जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है। वह पूर्व में भी कई लूट की घटनाओं में शामिल था। लंबे समय से अपराधी सूरज की तलाश पुलिस कर रही थी। कई बार जेल भी वह जा चुका है। पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुजफ्फरपुर के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में घटित लूट कांड की घटना का सफलता पूर्वक खुलासा किया है।


 पुलिस को इस घटना में शामिल 4 अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक हथियार और 4021000 लूट की राशि में से 219 000 बरामद किया है। पकड़े गए अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। एसपी ने सूरज के बारे में बताया कि जिले के टॉप 10 अपराधियों के लिस्ट में शामिल सूरज पर जिले के विभिन्न थाना में करीब दर्जन भर कांड दर्ज है। वहीं पकड़े गए अपराधियों से पुलिस को कई अन्य जानकारियां भी हाथ लगी है। जिस पर पुलिस की टीम काम कर रही है।