हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jan-2022 02:35 PM
PATNA: छात्रों के हंगामें के बाद पटना के पत्रकार नगर थाने में खान सर और पांच अन्य कोचिंग संचालकों सहित चार सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जैसे ही इस बात की भनक खान सर को मिली वे लापता हो गये। उनसे फोन पर बात करने की कोशिश की गयी लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं। खान सर के अचानक गायब होने की बात सामने आ रही है। वही खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद छात्रों मे खासी नाराजगी देखी जा रही है।
छात्रों का आरोप है कि इस मामले मे खान सर को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि यदि खान सर के खिलाफ कार्रवाई होती है तो वे इसका विरोध करेंगे। छात्रों ने बताया कि खान सर पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है।
गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए हजारों छात्रों ने पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर उग्र प्रदर्शन किया था। इसी मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुछ छात्रों ने इस पूरे आंदोलन में उकसाने का आरोप खान सर पर लगाया था। जिसके बाद खान सर पर पटना के पत्रकार नगर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से खान कोचिंग बंद कर फरार हो गये है। खान सर से लगातार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं।
