मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
03-Oct-2020 07:34 AM
PATNA :पटना में एक कार में 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि खगौल लख पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है.
वहां डायवर्सन बना हुआ है. तभी रूपसपुर नहर की ओर से आ रही कार का चालक डायवर्सन पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. चालक को भागते देख पुलिस वालों ने पकड़ने का प्रयास किया पर वह फरार गया. तभी पुलिस वालों ने कार की तलाशी ली तो देखा कि कार की पीछे वाली सीट पर खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा है.
कार के पीछे का शीशा टूटा हुआ है और युवक के सिर पर पीछे गंभीर जख्म का निशान है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और कार को कब्जे में ले लिया और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है. जांच में पता चला कि गाड़ी प्राइम मूवर मोबिलिटी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है. वहीं मृतक के पॉकेट से एक फोन और 400 रुपया मिला है. शव देखने से लगता है कि किसी ने पीछे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. फोन में मिले एक नंबर पर फोन करने पर उसने मृतक की पहचान मोकामा के राजा के रुप में की है, लेकिन पुलिस कुछ आगे पूछ पाती उससे पहले ही मोबाइल बंद कर लिया गया है.