2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
03-Jul-2021 12:05 PM
By tahsin
PURNEA: कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पूर्णिया के बायसी प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी गांव में लगातार कटाव जारी है। कनकई नदी अपना कहर बरपा रही है। तेजी से हो रहे नदी के कटाव से कई लोग प्रभावित हुए है। कटाव के कारण गांव के कई घर नदी में समा गये है। जिससे बचने के लिए लोग ऊंची जगहों का रूख कर रहे हैं। कनकई नदी के रौंद्र रूप को देख लोग सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।
कटाव के कारण चनकी ताराबाड़ी में आज एक अर्धनिर्मित दो मंजिला मस्जिद कटाव के कारण कनकई नदी में समा गया। वही मस्जिद के पास स्थित एक मकान के आधे हिस्से को भी नदी ने अपने आगोश में ले लिया। मकान का बाकी हिस्सा भी लटका हुआ है जो कभी नदी में समा सकती है। नदी के इस कटाव से ग्रामीण काफी दहशत में हैं और परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चनकी ताराबाड़ी गांव में तेजी से कटाव हो रहा है। कनकई नदीं के जलस्तर पर हुई वृद्धि के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। गांव के कई घर कटाव के कारण नदी में समा चुके है। वही अन्य घरों को भी यह अपनी चपेट में ले रही है। गांव के कई लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थानीय लोग सरकार से मदद की गुहार लगे रहे हैं।