Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
24-Jan-2020 01:12 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे लोगों ने लखनऊ से सामाजिक सर्वे करने आई 17 सदस्यीय एक टीम को बंधक बना लिया। इस टीम में चार महिलाएं भी शामिल थीं। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, जमालपुर थाना प्रभारी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल कर सर्वे टीम के सदस्यों को भीड़ से मुक्त कराया।
सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि वे सभी लखनऊ की मोर्सेल कंपनी के लिए सर्वे करते हैं।अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के लिए शोध कर रहे एक प्रोफेसर के असाइनमेंट पर सामाजिक सर्वे करने झगरुआ गांव पहुंचे थे। लेकिन पहले से सशंकित लोगों ने उन्हें एनआरसी-सीएए का सर्वेयर समझ कर बंधक बना लिया।
दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने गलत मंशा से सर्वे किए जाने की आशंका में सर्वे टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर उनके कागजातों की जांच की और पूछताछ के बाद उन्हें सही पाया। पुलिस ने मध्यस्थता कर सर्वे टीम को ग्रामीणों से मुक्त कराया।
बीते दिनों भी एक सर्वे टीम को दरभंगा के करमगंज में भीड़ का सामना करना पड़ा था, जहां भीड़ ने टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया था । लहेरियासराय पुलिस ने भीड़ के चुंगल से टीम के सदस्यों को छुड़ाया था ।