ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / बक्सर सीट पर सस्पेंस खत्म, भाजपा ने परशुराम चतुर्वेदी को दिया टिकट

बक्सर सीट पर सस्पेंस खत्म, भाजपा ने परशुराम चतुर्वेदी को दिया टिकट

07-Oct-2020 08:47 PM

PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे का साझा ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार को बीजेपी की तरफ से पहले लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई. लेकिन बक्सर और अरवल सीट का एलान भाजपा ने नहीं किता था, जिसपर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं. भाजपा ने इन दोनों सीट के उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया है.


भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर सीट से परशुराम चतुर्वेदी और सवाल सीट से दीपक शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. आपको बता दें कि परशुराम चतुर्वेदी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं, जिनके ऊपर पार्टी ने भरोसा जताया है.


बक्सर सीट भाजपा और जेडीयू के लिए काफी अहम सीट थी. दोनों पार्टियों के नेता इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे थे. दरअसल बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पिछले महीने आनन फानन में वीआरएस ले लिया था. इरादा साफ था-सियासी पारी खेलना. लिहाजा कुछ दिन पहले बकायदा जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. गुप्तेश्वर पांडेय के लोगों ने बक्सर में अपना चुनावी कार्यालय भी खोल लिया था. प्रचार शुरू हो गया था कि पांडेय जी ही बक्सर से उम्मीदवार होंगे.


जेडीयू सूत्रों की मानें तो पांच दिन पहले ही जेडीयू ने उन्हें बता दिया था कि टिकट नहीं मिलने वाला. सूत्रों के मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय रात में सीएम आवास पहुंचे थे. वहां उन्हें साफ साफ कह दिया गया कि बक्सर से टिकट नहीं मिलने वाला. पांडेय जी ने तब बेगूसराय से टिकट देने की मांग रख दी थी. इसके बाद नीतीश कुमार नाराज हो गये थे. पांडेय जी बैरंग वापस लौटे थे.


news image