ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा

बक्सर से पटना तक उफान पर गंगा, नालंदा में बाढ़ के हालात बिगड़े

बक्सर से पटना तक उफान पर गंगा, नालंदा में बाढ़ के हालात बिगड़े

08-Aug-2021 08:32 PM

PATNA : बिहार में बहने वाली तमाम नदियां अपने-अपने जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण लगातार उफान पर हैं. राजधानी पटना पर लगातार बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. गंगा नदी उफान पर है जबकि पटना के कई ग्रामीण इलाकों में अन्य नदियों के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गंगा नदी में उफान का आलम यह है कि बक्सर से लेकर पटना तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बक्सर से कहलगांव तक गंगा नदी रविवार को पांच जगहों पर खतरे के निशान के ऊपर चली गई. आलम यह है कि अब तो नदी भी खतरे के निशान को छूने के करीब है. उधर नालंदा जिले में भी बाढ़ का संकट गहरा गया है.


पटना के लिए राहत की खबर यह है कि पुनपुन नदी के जल स्तर में कमी आई है. लेकिन में कोसी के जलस्तर के कारण खगड़िया और कटिहार में स्थिति बिगड़ सकती है. रविवार को बक्सर में गंगा का जलस्तर 33 सेंटीमीटर ऊपर गया और यह खतरे के निशान से एक 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं. पटना में गांधी घाट के अंदर या खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर है. जबकि दीघा में खतरे के निशान से 27 मीटर ऊपर. इसके अलावे गंगा नदी हाथीदह में 72 सेंटीमीटर और कहलगांव में 51 सेंटीमीटर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.


बाढ़ को लेकर नया संकट नालंदा जिले में पैदा हुआ है. नालंदा में बहने वाली लोकायन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार को इस नदी में 21 दशमलव 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. लोकायन नदी फिलहाल खतरे के निशान से 3 फुट ऊपर बह रही है. इस नदी में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर और बढ़ने की संभावना है. उधर समस्तीपुर में लगातार बारिश से बूढ़ी गंडक के जलस्तर में उफान हुआ है. हायाघाट में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे है. जबकि रोसड़ा में 78 सेंटीमीटर नीचे हालांकि इन दोनों जगहों पर बूढ़ी गंडक का जलस्तर अब ऊपर जा रहा है. 


बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार लगातार हाई अलर्ट पर है. जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की टीम में बाढ़ पर पल पल के अपडेट को इकट्ठा कर रही है. किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है.