केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2020 11:21 AM
BUXAR : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. मामला बक्सर जिले का है. जहां एक छात्रा को अपने ही टीचर से मोहब्बत हो गई. गुरु जी भी शिष्य के प्रेम जाल में पूरी तरह फंस गए. अपनी ही छात्रा से विवाह करने के लिए उसे लेकर मास्टर साहब फरार हो गए हैं. पुलिस अब दोनों की तलाश में जुटी हुई है.
मामला बक्सर जिले के सिकरौल थाना इलाके की है. जहां शादी का लालच देकर एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गए. सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस गुरुजी को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी भी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित हाइस्कूल भदार में प्रवीण कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर पोस्टेड हैं.
आरोपी प्रधानाध्यापक स्कूल के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे. ट्यूशन पढ़ने के लिए आसपास के छात्र-छात्रा पहुंचते थे. इसी बीच प्रिंसिपल साहब अपनी छात्रा को ही प्रेमजाल में फंसा लिये और उसे लेकर फरार हो गये. काफी खोजबीन के बाद छात्रा का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि लड़की अभी नाबालिग है.
गुरुजी यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सिकरौल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गुरुजी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. बहुत जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.