बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
16-Sep-2020 08:46 AM
BUXAR: जिले की पुलिस बाइक चोरी की घटना से परेशान थी, लेकिन बाइक चोर गिरोह का सरगना उसके ही विभाग में तैनात था. जो इस घटना को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने सरगना होम गार्ड जवान और उसके सात सहयोगी को गिरफ्तार किया है. यह मामला बक्सर के डुमरांव का है.
होमगार्ड जवान के पास से 8 बाइक बरामद
बाइक चोरी करने के बाद होमगार्ड का जवान चोरों के साथ उसे दियारा के इलाकों में रखता था. पुलिस ने उसके पास से 8 बाइक को जब्त किया है. यह सभी बाइक चोरी की है. इसके बारे में डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि यह सफलता भरियार ओपी पुलिस को मिली है. सोनपा गांव के रहने वाले इन्द्रजीत सिंह जो कि डुमरांव कोर्ट में होमगार्ड के जवान के रूप में तैनात है वही मास्टर माइंड था. 13 माह तक भरियार ओपी में ड्यूटी दिया था. इसके बाद वह चोरों के संपर्क में आया और चोर गैंग का माफिया बन गया. फिलहाल डुमरांव कोर्ट में ड्यूटी कर रहा था.
कई गैराज वाले भी थे शामिल
पुलिस ने बताया कि कई दिनों से ऑपरेशन बाइक चोर गैंग चलाया गया था. इसको लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गई. इस घटना में कई बाइक गैराज वाले की भूमिका भी संदिग्ध है. ये गैराज वाले डुमरांव, ब्रह्मपुर, नया भोजपुर, चक्की, सिमरी के है. इन लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी. पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 14 बाइक चोरों को जेल भेज चुकी है. इनलोगों के पास से चोरी की 20 बाइक बरामद हुई है.