ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

बक्सर में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से अलर्ट

बक्सर में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से अलर्ट

29-Sep-2019 09:58 AM

PATNA : लगातार हो रही बारिश के बीच सभी नदियां उफान पर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। आज सुबह 9 बजे के आंकड़े बता रहे हैं कि बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए 60.09 मीटर पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान से महज 21 सेंटीमीटर नीचे है।

फरक्का में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। यहां गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। फरक्का में गंगा का जलस्तर आज सुबह 9 बजे 23.95 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से लगभग 170 सेंटीमीटर ऊपर है। भागलपुर के कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा है। आज सुबह 9 बजे कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से लगभग 1 मीटर ऊपर बह रही थी।

उधर सोन नदी में इंद्रपुरी बराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सोन के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट घर आ गया है। बाणसागर से पानी छोड़े जाने के कारण सोल से जुड़े इलाकों में हाई अलर्ट की स्थिति है।