बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jun-2024 08:54 PM
By RAKESH KUMAR
AARAH: भोजपुर जिले के जगदीशपुर नया टोला ओवर ब्रिज के पास बस और कार की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में बस मुख्य सड़क पर ही पलट गई। जिसे बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार के आगे के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची रही। घटना में घायल लोगो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल चल रहा है। जिसमे एक यात्री को रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में जगदीशपुर के बहुआरा गांव के राजेंद्र सिंह, उसी गांव के अजीत सिंह और दुलौर गांव के राहुल कुमार शामिल है। राहुल कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष विगाऊ राम और धनगाई थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कार में सवार चालक और अन्य एक व्यक्ति की हल्की चोट लगी है।
बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस आरा की ओर से नया टोला ओवर ब्रिज से उतर कर टर्न ले रहा था। इसी बीच क्रेटा कार आरा की ओर से ही आ रही थी जो मलियाबाग की ओर जा रही थी। तभी कार चालक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। इसके बाद बस नियंत्रण होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। तीन लोगों का इलाज जगदीश अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। कार का एयर बैग खुलने से कार में सवार लोगों की हल्की चोट लगी है। कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है। जिससे पता चलता है कि यह कार किसी पुलिस कर्मी की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।