ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बुर्का हो या बिंदी जब औरतें एक हो जाती है तो कोई ताकत नहीं हरा सकती - वृंदा करात

22-Jan-2020 09:01 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय नेता वृंदा करात गया पहुंची। संविधान बचाओ मोर्चा द्वारा आयोजित CAA, NRC और NPR के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर वे पहुंची।इस मौके पर उन्होनें जहां सीएए पर सुप्रीम कोर्ट के चार हफ्ते का समय देने पर एतराज जताया वहीं अमित शाह और नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। 


वृंदा करात ने कहा कि पूरी जनता के लिये अर्जेंसी का वक्त  है।  CAA पर सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते दे दिया जो सहीं नहीं है। वहीं सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होनें कहा कि वे बिहार की जनता को  धोखा दे रहे हैं। कह रहे NRC लागू होने नही देंगे और NPR लागू करेंगे यह तो धोखा है।


वहीं वृंदा करात ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के CAA वापस नही लेंगे के बयान पर कहा कि यह घमंडी लोग है। यहां धर्म मजहब की बात नहीं है देश का संविधान बचाने की बात है। उन्होनें कहा कि चाहे बुर्का हो या बिंदी हो जब औरतें एक हो जाती है तो कोई ताकत हरा नहीं सकती है।सरकार आंदोलन तेज करने को मजबूर कर रही है।हम एनपीआर का जबाब नही देंगे। उन्होनें कहा कि सांसद के बाहर और अंदर एक ही आवाज है हमारी।