चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
07-Dec-2023 03:34 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में एक शिक्षक के अश्लील वीडियो के जाल में बुरी तरह फंसने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्णिया जिले में तैनात शिक्षक को वीडियो कॉल कर एक युवती ने उन्हें उत्तेजित करने वाले संवाद कर खुद को न्यूड कर उन्हें भी झांसे में ले लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये भेजने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद यह टीचर काफी परेशान हो गए और उसके बाद हो हुआ यह जानने वाली बात है।
दरअसल, भागलपुर जिले में जोगसर थानाक्षेत्र के बूढ़ानाथ में रहने वाले एसके नाम से जाने जाने वाले एक शिक्षक के अश्लील वीडियो के जाल में बुरे फंसने का मामला आया है। यह टीचर पूर्णिया जिले के एक ब्लाक में तैनात है। इनको वीडियो कॉल कर एक युवती नेउत्तेजित करने वाले संवाद कर खुद को न्यूड कर भी झांसे में ले लिया। जबतक वह सतर्क हो कॉल को कट करते, उनको लड़की खुद को न्यूड कर उत्तेजित इशारे करने लगी।
वहीं, न्यूड होने के बाद लड़की ने कुछ देर के बाद कॉल कट कर दिया। मास्टरजी ने राहत की सांस ली, लेकिन कॉल कट जाने से उनका संकट टला नहीं था। बल्कि वह बुरी तरह उस ब्लैकमेलर युवती के जाल में फंसते नजर आए। वीडियो कॉल कट करने के करीब एक घंटे बाद लड़की का कॉल आया। उसके बाद इनको एक वीडियो क्लिप का मैसेज भेजा गया था। जिसे देख वह घबरा गए। कॉल करने वाली लड़की ने फिर कॉल कर उन्हें पांच लाख रुपये एक अकाउंट में भेजने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने की बात कही।
इस कॉल के बाद मास्टरजी पूरी तरह से डर गए और कहा किउनके पास फिलहाल इतनी रकम नहीं है। उन्होंने एक अकाउंट में 25 हजार रुपये भेज परेशानी से छुटकारा देने को गिड़गिड़ाया, लेकिन युवती का कॉल फिर देर शाम ही आ गया। युवती ने शिक्षक को यह धमकी दी कि उसके फेसबुक प्रोफाइल से उसके सारे अपनों को वीडियो भेज देगी।
वहीं, एक कॉल उन्हें दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बता किसी पुरुष ने भी कड़क लहजे में कॉल किया। कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी दी। यह भी कहा कि अगर लड़की से समझौता कर लो तो बात बन सकती है।वीडियो कॉल को रिसीव कर परेशानी में पड़ गए उक्त शिक्षक को तिलकामांझी निवासी शिक्षक दोस्त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया लेकिन लोकलाज के भय से केस दर्ज कराने के बजाय अपने एक इंस्पेक्टर रिश्तेदार से मदद मांगी है।