Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन
08-Dec-2023 07:15 AM
By First Bihar
PATNA : मौसम का मिजाज बदल गया है। रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिनभर रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की सुबह लोगों को हल्का कोहरा भी देखने को मिला।
वहीं, बूंदाबांदी के बाद लोगों को धूल से तो निजात मिली है। लेकिन, ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही किसानों को फसल भींगने से काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आकाश में बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बूंदाबांदी के कारण बाजार में सन्नाटा छा गया। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकले।
दरअसल, बिहार के 10 जिलों में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को पटना, अरवल, भागलपुर, नालंदा, नवादा, बांका, औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास और बेगूसराय में हल्की बारिश और मध्यम गति की हवा चल रही थी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
उधर, मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता थोड़ी दूर मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता थोड़ी दूर हुई है। तापमान में गिरावट नहीं होने से किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे थे। खेती लगातार पिछड़ती जा रही थी। बीज के अंकुरण में समस्या होने का डर सता रहा था। मंगलवार से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।