ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, व्यापक निगरानी और जांच अभियान में हर दिन मिल रही सफलता Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, व्यापक निगरानी और जांच अभियान में हर दिन मिल रही सफलता Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, महिला विधायक ने दिया इस्तीफा; इस पार्टी में होंगी शामिल Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, महिला विधायक ने दिया इस्तीफा; इस पार्टी में होंगी शामिल Diwali Chhath special trains: दिवाली और छठ पूजा को लेकर रांची रेलवे डिवीजन का फैसला, चलाई जाएंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें Diwali Chhath special trains: दिवाली और छठ पूजा को लेकर रांची रेलवे डिवीजन का फैसला, चलाई जाएंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें BJP के 'बंधुआ वोटर्स' पर तेजस्वी की सर्जिकल स्ट्राइक ! जंगलराज का भय दिखाकर 'भूमिहारों' का वोट लेने वाले भगवा खेमे में बढ़ी बेचैनी...इस जाति के कई नेताओं को टिकट देने की प्लानिंग Bihar News: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन Bihar News: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन Bihar News: चिराग पासवान की पार्टी का नेता अरेस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी; जानिए.. क्या है आरोप?

Patna News: कमला नेहरू नगर में चला बुलडोजर, कई झोपड़ियों को किया गया ध्वस्त, लोगों ने किया सवाल..कपकपाती ठंड में हम कहां रहेंगे?

Patna News: कमला नेहरू नगर में चला बुलडोजर, कई झोपड़ियों को किया गया ध्वस्त, लोगों ने किया सवाल..कपकपाती ठंड में हम कहां रहेंगे?

17-Dec-2024 03:26 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के स्लम बस्तियों पर जिला प्रशासन का डंडा इन दिनों खूब चल रहा है। राजधानी में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पटना के कमला नेहरू नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई झोपड़ियों को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया। झोपड़ियां उजाड़ने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और सरकार से सवाल करने लगे कि कपकपाती ठंड में अब हम लोग कहां रहेंगे?


बता दें कि पटना के कमला नेहरू नगर में हजारों परिवार पिछले कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों का यह आरोप है कि प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिये यह कार्रवाई की है। वर्षों से यहां बसे लोगों के दूसरे स्थान पर रहने की व्यवस्था किये गये बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां के लोगों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से आक्रोश व्याप्त है। 


लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर चलवा रहे हैं उसी तरीके से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लीड कर रहे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजधानी पटना में सभी जगहों पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जा रहा है। 


कमला नेहरू नगर में सरकारी कार्यालय बनाया जाना है। जिसे लेकर जमीन का आवंदन किया गया है। जिन्हें यहां से हटाया जा रहा है वो सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। कई बार यहां रहने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था। वैकल्पिक व्यवस्था भी की गयी है लेकिन ये लोग यहां से हटने को तैयार नहीं है। जिसके बाद आज उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट