1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
13-Nov-2023 02:38 PM
By First Bihar
PATNA: दानापुर के रूपसपुर थाना इलाके में धनतेरस के दिन चुल्हाईचक के पास दिनदहाड़े आलोक शर्मा नामक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 अपराधियों ने कार पर सवार बिल्डर और बीजेपी नेता आलोक शर्मा को गोलियों से छलनी कर दिया था जिसके कारण मौके पर ही बिल्डर की मौत हो गयी। घटना के दो दिन बाद पटना पुलिस ने आलोक शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर लिया है।
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पटना पुलिस ने महिला समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आलोक शर्मा के पार्टनर मंटू शर्मा की पहले ही हत्या हो गयी थी। मंटू शर्मा के भाई संजीव को आलोक शर्मा पर भाई की हत्या कराये जाने का शक था।
इसलिए अपने भाई मंटू शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए संजीव ने पेशेवर शूटरो को दस लाख की सुपारी दी थी। सुपारी मिलने के बाद पेशेवर शूटरों ने शुक्रवार को आलोक शर्मा को गोलियों से भून डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पटना पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 2 कट्टा बरामद किया है। हालांकि कुछ शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।