ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बजट सत्र के पहले हरकत में आई सरकार, शिक्षा विभाग उठाने जा रहा...

बजट सत्र के पहले हरकत में आई सरकार, शिक्षा विभाग उठाने जा रहा यह कदम

23-Feb-2022 09:59 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आगामी 25 फरवरी से शुरू हो रहा है. बजट सत्र काफी लंबा होगा और महीने भर के इस सत्र के दौरान सरकार को विपक्ष कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर बैठा है. शिक्षा विभाग से जुड़े कई ऐसे मुद्दे भी हैं जिस पर विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायक के एक साथ सदन में खड़े नजर आते हैं और सरकार को भारी फजीहत का सामना करना होता है. 


बजट सत्र को देखते हुए सरकार ने ऐसे मुद्दों पर अभी से एक्शन लेना शुरू कर दिया है. राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षा समिति के गठन का मामला लंबे अरसे से लंबित रहा है और अब शिक्षा विभाग में इसे 3 दिनों के अंदर निपटाने का फैसला किया है. राज्य के सभी प्रारंभिक स्कूलों में 3 दिनों के अंदर विद्यालय शिक्षा समिति का नए सिरे से गठन कर लिया जाएगा.


शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में दिशानिर्देश से जारी किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि हर हाल में 25 फरवरी तक स्कूलों में शिक्षा समिति का गठन हो जाए और इसके रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी जाए. शिक्षा निदेशक ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि अब तक राज्य के अंदर 10,000 से ज्यादा स्कूलों में शिक्षा समिति का गठन नहीं हुआ है.


आपको बता दें कि बिहार विधानमंडल के कई सत्रों में शिक्षा समिति के गठन में देरी का मामला उठाया है. पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान भी यह मसला सदन में उठा था. विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायक के इस मसले पर एक साथ सदन में सरकार के खिलाफ खड़े हो गए थे जिसके बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 22 दिसंबर को शिक्षा समिति का गठन करने के लिए निर्देश भी दिया. लेकिन अब तक राज्य में 10,000 से ज्यादा स्कूलों में शिक्षा समिति का गठन नहीं किया जा सका है. 


सरकार को ऐसा लग रहा है कि इस मसले पर एक बार फिर सत्र के दौरान सदन में सवाल हो सकता है और विधानसभा में दिए गए भरोसे को पूरा नहीं करने के कारण सरकार की फजीहत हो सकती है. लिहाजा अब आनन-फानन में सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा समिति गठित करने के लिए एक्शन लिया जा रहा है.