बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
28-Feb-2020 10:55 AM
By Rahul Singh
PATNA : बिहार विधानसभा सत्र के पांचवे दिन भी विपक्ष ने हंगामा किया है। विधानसभा पोर्टिको में विपक्ष ने तख्तियां लहरायी और किसानों की समस्यायों पर प्रदर्शन किया। किसानों की ऋण माफी की मांग को लेकर राजद और भाकपा माले ने प्रदर्शन किया।वही सदस्यों ने सरकार की जल-जीवन हरियाली योजना के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाया।
भाकपा माले के सदस्यों ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली के नाम पर गरीबों की झोपड़िया उजाड़ी जा रही हैं। वहीं किसानों के साथ सरकार छल कर रही है। राजद और भाकपा माले सदस्यों ने कहा कि तत्काल गरीबों को मुआवजा दिया जाए । वहीं बाढ़ में तबाह किसानों के लिए फसल का मुआवजा तत्काल सरकार दें।
राजद विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली के नाम पर सरकार धोखा देने का काम कर रही है। जिल लोगों को जमीन मिला था उनको हटा दिया गया। सरकार ने पूरे पटना में हजारों पेड़ काट दिए और उसके एवज में कोई पेड़ नहीं लगाया गया। सरकार के इसका जवाब देना होगा जो जल-जीवन-हरियाली के नाम पर अपना पीठ ठोक रही है और गरीबों का घर उजाड़ रही है।