Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
01-Feb-2020 04:54 PM
PATNA :लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने बजट पर अपने ही अंदाज में अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें बजट पर तंज कंसते हुए कह दिया कि इससे बढ़िया होता कि सत्यनारायण भगवान की कथा सुन लेते। कम शब्दों में ही तेजप्रताप यादव ने केन्द्र सरकार पर बजट को लेकर निशाना साधा।
तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बजट से ज्यादा अच्छी तो सत्यनारायण भगवान की कथा होती है, कम से कम मन को संतुष्टि और पुण्य की प्राप्ति होती है..। यहां तो कुछ भी नहीं आया हाथ में! गरीब जनता टुकुर-टुकुर देखती रही और ये लगातार ढाई-तीन घंटे तक गुमराह करते रहे।
तेजप्रताप अपने अजीबो गरीब बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। बिल्कुल लालू स्टाइल की उनकी पॉलिटिक्स उन्हें चर्चा में ला देती है। अब इसी बयान को देख लीजिए तेजप्रताप दरअसल ये बताना चाह रहे है कि बजट से गरीब जनता क हाथ में कुछ नहीं आया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो घंटे चालीस मिनट तक बजट भाषण पढ़ती रही इस दौराव लोग टुकुर-टुकुर इधर देखते रहे लेकिन मिला कुछ नहीं इससे तो अच्छा था कि सत्यनारायण भगवान की कथा ही सुन लेते कम से कम इतनी देर में पुण्य बटोर लेते और मन को शांति भी मिलती।
तेजप्रताप की पॉलिटिक्स में हर बार उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की झलक मिल ही जाती है। अभी कुछ दिनों पहले ही तेजप्रताप अचानक पटना के सब्जीबाग पहुंच गए थे जहां सीएए-एनआरसी खिलाफ लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। वहां उनकी एक झलक के लिए उमड़ पड़े तो तेजप्रताप ने भी अपने मसखरेपन वाले अंदाज में लोगों का खूब मनोबल बढ़ाया। इतना ही नहीं तेजप्रताप ने लोगों के बीच बैठकर चाय भी पी और पापा की भी चर्चा की वे अक्सर सब्जीबाग आते थे तो चाय जरुर पीते थे।