बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
03-Mar-2020 08:11 AM
PATNA : बिहार के बहुचर्चित बीएसएससी क्वेश्चन पेपर लीक कांड के चार आरोपियों को जमानत मिल गई है। निगरानी की विशेष अदालत ने चार आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया है। पटना हाईकोर्ट ने पेपर लीक कांड के आरोपी भोला और नितेश, अनीश कुमार, दिनेश कुमार आजाद और राधा कुमारी उर्फ पिंकी कुमारी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इन आरोपियों ने निगरानी की विशेष अदालत में बंद पत्र दाखिल किया।
निगरानी की विशेष अदालत में आरोपियों की तरफ से बंद पत्र दाखिल करने के बाद न्यायालय ने इन चारों को जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया है। बिहार में बीएसएससी घोटाले के बाद साल 2017 में हड़कंप मच गया था। बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सेटिंग का बड़ा रैकेट सामने आया था जिसके बाद बड़े से लेकर छोटे अधिकारियों तक पर गाज गिरी थी।
बीएसएससी पेपर लीक कांड के 37 आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने इन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। पेपर लीक कांड में बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी रहे और बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार और पूर्व सचिव परमेश्वर राम भी जेल में बंद हैं। इनमें से चार आरोपियों को जमानत मिली है।