ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

BSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने दर्ज किया केस, रद्द हो सकता है एग्जाम

BSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने दर्ज किया केस, रद्द हो सकता है एग्जाम

24-Dec-2022 08:51 AM

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। बीते कल आयोग की ओर से तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में हुई। लेकिन, कल पहली पाली परीक्षा आरंभ होने के 53 मिनट बाद ही प्रशनपत्र सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद जब इस वायरल प्रशनपत्र की पुस्टि करवाई गई तो यह सही पाया गया। जिसके बाद इस पुरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एफआइआर दर्ज कर ली है।  साथ ही इसके जांच को लेकर एक स्पेशल टीम बनाई गई है।


दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने वायरल प्रश्न मामले की जांच आर्थिक आपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी है। ईओयू को आयोग ने कुछ तथ्य भी भेजे हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि आयोग के सचिव सुनिल कुमार ने अभी परीक्षा को रद्द करने की बात नहीं कही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर आयोग काफी गंभीर व संवेनशील है। यदि प्रश्न पत्र केन्द्र से बाहर आने और इससे परीक्षा प्रभावित होने की बात थोड़ी भी सही पाई गई तो प्रथम चरण की परीक्षा रद्द करने में विलंब नहीं किया जाएगा।


आयोग के अनुसार परीक्षा में कुछ प्रशासनिक त्रुटियां सामने आई है इसके संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इधर, शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने भी बयान जारी कर कहा कि पहले मामले की जांच की जाएगी। अगर जांच में कुछ गड़बड़ी पायी गयी तो परीक्षा रद्द की जाएगी। गौरतलब हो कि, शुक्रवार को राज्य के 38 जिलों के 538 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों को मिलाकर साढ़े पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। पहली पाली में ही पेपर लीक होने की अफवाह उड़ती रही। प्रश्न-पत्र वायरल होता रहा। हालांकि दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। छात्रों का आरोप है कि जब प्रश्न-पत्र बाहर नहीं आया था तो यह वायरल कैसे हुआ। परीक्षार्थी और छात्र संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।