Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
24-Dec-2022 03:15 PM
PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग एक बार फिर से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस बार सुर्ख़ियों में रहने की वजह बीते कल आयोग के तरफ से आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का पहली पाली का सवाल सोशल मिडिया पर वायरल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, कल पहली पाली परीक्षा आरंभ होने के 53 मिनट बाद ही प्रशनपत्र सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद जब इस वायरल प्रशनपत्र की पुस्टि करवाई गई तो यह सही पाया गया। इस मामले कि गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कि जिम्मे दे दी गई। वहीं, अब इस मामले में एक टीचर कि गिरफ़्तारी हुई है।
दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग का सवाल वायरल होने पर राज्य के शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए आर्थिक अपराध इकाई को जांच का आदेश दिया। जिसके बाद अब इसको लेकर मोतिहारी के एसपी डॉ. कुमार आशिष का मामले को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मोतिहारी शांति निकेतन स्कूल से पेपर लीक हुआ है। इस मामले में शिक्षक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिसका नाम सचिंद्र नाथ ज्योति बताया जा रहा है।
गिरफ्तार शिक्षक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इसे शहर के शांति निकेतन जुबली स्कूल का वीक्षक बनाया गया था। प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर जांच पड़ताल के दौरान उक्त शिक्षक के खिलाफ कुछ सुराग मिले थे। इस आलोक में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शिक्षक को श्रीकृष्णनगर स्थित आवास पर से छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। टीम उससे पूछताछ कर रही है और केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी संलिप्तता की जांच की तथा इसे अपने साथ लेकर पटना चली आई है।
गौरतलब हो कि, इस परीक्षा में करीब 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं। इससे पहले यह वैकेंसी 2014 में आई थी और करीब 8 साल बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा दो दिनों तक आयोजित कि जा रही है। इसमें पहली पारी की परीक्षा 10 बजे सुबह से आयोजित हुई । जबकि दुसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से हो रही है।