बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Oct-2019 06:26 PM
PATNA: एयरपोर्ट से वैशाली, छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए सीधी बस सेवा का परिचालन शुरु किया गया है. छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यह सेवा शुरु की गई है. वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान वाया बेली रोड और गांधी मैदान वाया हज भवन के लिए बसों का परिचालन किया जा रहा है.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि छठ पर्व के मौके पर काफी संख्या में बिहारवासी दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से बिहार आते हैं. उनलोगों को घर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पटना एयरपोर्ट से छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरु की गई है.छठ पर्व के अवसर पर हर दिन छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए पटना एयरपोर्ट से तीन-तीन बसों का परिचालन किया जाएगा. पटना एयरपोर्ट से छपरा के लिए पहली बस सुबह 8.30 बजे खुलेगी. इसके बाद दूसरी बस दोपहर 12.30 बजे और तीसरी बस दोपहर 3.30 बजे खुलेगी. यह पटना एयरपोर्ट से खुलेगी और गांधी मैदान-हाजीपुर होते छपरा जाएगी.
पटना एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर के लिए पहली बस सुबह 10 बजे खुलेगी. इसके बाद दोपहर 2 बजे दूसरी बस खुलेगी और शाम 6 बजे तीसरी बस खुलेगी. यह बस पटना एयरपोर्ट से खुलेगी और गांधी मैदान- हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर जाएगी. पटना एयरपोर्ट से छपरा का किराया 85 रुपए, पटना एयरपोर्ट से हाजीपुर का किराया 45 रुपए और पटना एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर का किराया 85 रुपए रखा गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...