ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / BSEB ने जारी किया मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड...

BSEB ने जारी किया मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

29-Apr-2023 02:03 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा-2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com/ पर जाकर यूजर आइडी एवं पासवर्ड डाल कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 



वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद विद्यालय की ओर से हस्ताक्षर और मुहर के बाद ही उसे वैलिड माना जाएगा। विद्यालय में आयोजित होने वाली इंटरनल एसेसमेंट परीक्षा व सैद्धांतिक परीक्षा में कोई परेशानी न हो। इसको लेकर भी बोर्ड के तरफ से सभी स्कूलों को विशेष निर्देश दिया गया है। बोर्ड के तरफ से इंटरनल एसेसमेंट परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित की जायेगी। वहीं, सैद्धांतिक परीक्षा 10 से 13 मई तक होगी।  यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। 



इसके साथ ही समिति के तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि,जिन स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म का शुल्क अब तक जमा नहीं किया गया है, वह पांच मई तक शुल्क जमा करा दें। शुल्क जमा नहीं रहने की स्थिति में मार्कशीट नहीं जारी किया जाएगा। हालांकि, शुल्क जमा करवाने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी गयी है। यह परीक्षा 10 से 13 मई तक दोनों पालियों में होगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित होगी। ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसका मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही होगा। 


आपको बताते चलें कि, प्रैक्टिकल परीक्षा परीक्षा का मार्क्स नौ मई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना होगा। इसके साथ ही मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले  छात्रों को आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा। मैट्रिक विशेष परीक्षा के पहले दिन 10 मई को मातृभाषा के तहत हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली की परीक्षा होगी। दूसरे शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदीं, अरबी, फारसी व भोजपुरी की परीक्षा होगी।