नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा
09-Dec-2022 04:27 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटरमीडिटेड और दसवीं बोर्ड परीक्षा का डेट जारी कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल आयोजित होनेवाली परीक्षाओं की तारीखों का एलान करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कलैंडर जारी करते हुए कहा कि बिहार में 8 जनवरी से परीक्षाओं का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि, राज्य में इसी महीने से परीक्षाओं का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। सबसे पहले इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 दिसंबर व सैद्धान्तिक का 16 जनवरी को होगा जारी किया जाएगा। इस बीच 8 जनवरी को मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आनंद किशोर ने कहा कि, बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित की जायेगी। इसके साथ इसी माह बोर्ड के तरफ से इंटर की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के तरफ से सब पहले इंटर की परीक्षा ली जाएगी। इसको लेकर जो तारीख तय की गई है वह है 1 से 11 फरवरी तक। इसके बाद 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होगी। वहीं, इससे पहले इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच ली जायेगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, राज्य में अब हर साल राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET ) का आयोजन होगा। इसको लेकर अगले साल यानी 2023 के फरवरी माह में फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर जो तिथि तय की गई है वह 1 से 14 फरवरी है। इसके बाद 6 से 24 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही डीएलएड प्रवेश परीक्षा 13 से 20 मार्च को होगी।