ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / फुफेरा भाई ही निकला सत्यम का हत्यारा, पहले मांगी फिरौती, नहीं मिलने पर...

फुफेरा भाई ही निकला सत्यम का हत्यारा, पहले मांगी फिरौती, नहीं मिलने पर कर दी ममेरे भाई की हत्या

13-Sep-2019 04:16 PM

By 9

PATNA: आर्थिक युग के इस जमाने में रिश्ते की डोर कितनी कमजोर हो गई है इसका अंदाजा पटना में हुई एक युवक की हत्या से लगाया जा सकता है. शहर के राजीव नगर इलाके में अपने ममेरे भाई के साथ रहकर पढ़ाई करने वाले सत्यम का पहले तो उसके फुफेरे भाई राजीव ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी. राजधानी के राजीव नगर इलाके में रहकर पढ़ाई करने वाले सत्यम ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि उसका फुफेरा भाई ही हैवान निकलेगा और रुपयों की लालच में उसकी हत्या करवा देगा. घटना पिछले 28 अगस्त की है जब अपने फुफेरे भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे सत्यम का अपहरण राजीव ने अपने दोस्तों के साथ कर लिया. उसके बाद राजीव ने सत्यम के पिता से 25 लाख रुपए फिरौती की मांग की, और हैवानियत का खेल देखिए राजीव ने अपहरण के दिन ही सत्यम की हत्या कर दी और लाश को लोहे के ट्रंक में बंद कर उसे पुनपुन नदी में फेंक दिया. बाद में पुलिस ने सत्यम की लाश को बरामद किया और परिजनों ने उसके कपड़े से सत्यम की पहचान की. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चार दिन पहले ही उसकी डेड बॉडी को बरामद किया था और उसके बाद सत्यम का दाह संस्कार करा दिया था. इससे पहले शातिर राजीव ने सत्यम के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पटना से राजन की रिपोर्ट