मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
31-Dec-2020 09:09 PM
PATNA : ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर भारत में हड़कंप की स्थिति है. भारत में भी अब तक दर्जनों मरीज नए कोरोना स्ट्रेन के शिकार हो चुके हैं. जिसके बाद यहां की सरकार अब अलर्ट हो गई है. केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को निर्देश भेजा गया है. हाल में ब्रिटेन से आये लोगों को तलाश कर उनका सैंपल लेकर RT-PCR जांच कराने को कहा गया है. बिहार सरकार के मुताबिक ब्रिटेन से कुल 226 लोग बिहार आये हैं, जिसमें से अभी भी 45 लोग गायब हैं. प्रशासनिक टीम उन्हें ट्रेस करने में जुटी हुई है.
बिहार के लोगों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि यहां ब्रिटेन से आने वाले एक भी व्यक्ति में कोरोना के नए स्वरुप यानी कि स्ट्रेन के लक्षण नहीं मिले हैं. सरकारी आंकड़े के मुताबिक ब्रिटेन से कुल 226 लोग बिहार आये हैं, जिसमें से अभी भी 45 लोग गायब हैं. अब तक कुल 181 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है, जिसमें 101 सैंपल लिया जा चुका है. अब तक कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है. जो 45 पैसेंजर्स गायब हैं, उन्हें भी ट्रेस करने की कोशिश जारी है. प्रशासन का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी ढूंढ निकाला जायेगा.
देश में नए स्ट्रेन से संक्रमित कई लोग मिल चुके हैं. कोविड के नए स्ट्रेन को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य समिति ने पटना के सदर अस्पताल समेत सभी अनुमंडलीय, रेफरल अस्पतालों के अलावा शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रिटेन से आए यात्रियों की RT-PCR जांच कराने का निर्देश दिया गया है.
आपको बता दें कि भारत में अब नए कोरोना स्ट्रेन के कुल मरीजों की संख्या 25 हो गई है. ब्रिटेन में मिला कोरोना का यह 70% ज्यादा तेजी से फैलता है. नए स्ट्रेन का पहला मरीज ब्रिटेन में सितंबर महीने में मिला था. भारत में इसका पहला केस दो दिन पहले ही सामने आया था. नए कोरोना स्ट्रेन के पांच नए मरीजों में से चार पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में मिले हैं. जबकि एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटेग्रेटिव बायोलॉजी, दिल्ली में मिले हैं. अभी तक मिले सभी 25 मरीजों को खास आइसोलेशन में रखा गया है.